Central Samvad 29 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री निवास में कल रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है तथा प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 25 अगस्त को महिलाओं के खातों में अंतरित की गई।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।

वहीं ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए नई औद्योगिक नीति में विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन जी
महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क में छूट का भी लाभ दिया जा रहा है।कार्यक्रम में महिला पत्रकारों, लखपति दीदियों, ड्रोन दीदियों, ई-रिक्शा दीदियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, विभिन्न समाजों की महिलाओं और दिव्यांग बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।
मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण से ही सशक्त परिवार, समृद्ध समाज और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

