Central Samvadरायपुर, 30 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रायपुर स्थित अशोका पाम मीडोज सोसाइटी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर राजेश मूणत, अनुज शर्मा, राजीव अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ प्रकृति और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा जन-अभियान है। वृक्ष जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण, तापमान संतुलन और जैव विविधता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन के विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। जनभागीदारी से हरित और स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सकता है।

