Central Samvadरायपुर, 3 सितंबर 2026
बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से पटना समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से नए इलाकों के प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार शनिवार तक पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी रह सकती है। अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान अधिक बारिश होने का अनुमान है।ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
राजघाट में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।झारखंड में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश रुकने के बाद कुछ नदियों का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है।
Source input -AIRNEWS

