Central Samvadजगदलपुर, 6 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में झीरम घाटी माओवादी हमला मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। इस मामले में कुल 11 आरोपी थे, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है।

जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत के जज अभय सिंह राजपूत ने दो महिलाओं सहित सभी 10 आरोपियों को 29 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या के प्रयास का दोषी पाया। अदालत सजा की अवधि पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी।
25 मई 2013 को झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की ‘परिवर्तन रैली’ पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 29 लोगों की मौत हुई थी। यह वामपंथी उग्रवाद से जुड़ी हिंसा की सबसे बड़ी और घातक घटनाओं में शामिल था।

