Central Samvadरायपुर, 8 सितंबर 2026
विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व इस वर्ष भी पारंपरिक गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर बस्तर दशहरा समिति की बैठक में पूजा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

बैठक में बलराम मांझी को बहुमत से बस्तर दशहरा समिति का नया उपाध्यक्ष चुना गया। सांसद एवं समिति अध्यक्ष महेश कश्यप ने बस्तर दशहरा की व्यवस्थाओं को मजबूत करने और एनएमडीसी से सीएसआर के तहत स्थायी वित्तीय सहयोग की मांग करने की बात कही।बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव ने बस्तर दशहरा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प दोहराया।

उन्होंने पर्व की पारंपरिक वेशभूषा और पूजा विधानों को बनाए रखने पर जोर दिया।बैठक में दशहरा पर्व के लिए 1.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

