Central Samvad नई दिल्ली 11 सितंबर 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 11सितम्बर से 12 सितंबर 2026 को BRICS भारत इनोवेट्स एक्सपोज़िशन का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत के 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स और वेंचर्स अपने नवाचार प्रदर्शित करेंगे।

प्रदर्शनी का आयोजन 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले और उसके साथ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा BRICS देशों के नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के प्रदर्शनी का दौरा करने की उम्मीद है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय नवाचारों को वैश्विक बाजार, निवेश और तकनीकी साझेदारी से जोड़ना है। 11 सितंबर को BRICS बिजनेस फोरम के साथ होने वाले आयोजन में सीईओ, निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ B2B बैठकें, तकनीकी साझेदारी और निवेश संबंधी अवसर उपलब्ध होंगे।

भारत इनोवेट्स का पहला संस्करण जून 2026 में नीस, फ्रांस में आयोजित हुआ था, जिसमें 120 डीप-टेक स्टार्टअप्स और 15 प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया था। इस दौरान 1,350 B2B बैठकें हुईं और भारतीय स्टार्टअप्स के लिए 254.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग प्रतिबद्धताएं हासिल हुई थीं।
BRICS भारत इनोवेट्स एक्सपोज़िशन भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम “मज़बूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण” तथा शिक्षा ट्रैक की प्राथमिकता शोध, नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को बेहतर बनाना को आगे बढ़ाएगा।

