Central Samvad रायपुर 12 सितंबर 2026
महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया। भारत की ओर से सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि मधु और सुखवीर कौर ने एक-एक गोल किया।

फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा।पुरुषों के जूनियर एशिया कप हॉकी में भी भारत फाइनल में पहुंच चुका है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया।
कप्तान अनमोल एक्का ने दो और सुखविंदर ने एक गोल किया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

