Central Samvad रायपुर 12 सितंबर 2026
मुंबई में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित, सम्मानजनक और समृद्ध भविष्य को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ के श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और मंडल सचिव गिरीश रामटेके ने किया।
सम्मेलन में राज्यों ने श्रमिक कल्याण योजनाओं, बेहतर कार्यप्रणालियों और नवाचारों के अनुभव साझा किए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ निर्माण श्रमिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

