Central Samvad रायपुर, 16 सितंबर 2026
कबीरधाम जिले के चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में आज महत्वपूर्ण दिन रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का एप्रॉन, स्टेथोस्कोप, पेन और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर बनना अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए। डॉक्टर बनकर समाज के लिए अच्छा कार्य करना और सेवा भाव बनाए रखना ही असली उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, निरंतर तैयारी जारी रखने और अनावश्यक तनाव से बचने की बात कही।सांसद संतोष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच की शुरुआत हुई है।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि कठिन मेहनत से यहां तक पहुंचना अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भाव और संवेदनशीलता बेहद महत्वपूर्ण है।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रथम बैच के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारी, पढ़ाई की दिनचर्या, कोचिंग और प्रवेश परीक्षा के अनुभव जाने। विद्यार्थियों ने बताया कि किसी ने ऑनलाइन कोचिंग तो किसी ने लाइब्रेरी में स्व-अध्ययन के माध्यम से तैयारी की। कुछ विद्यार्थियों ने प्रतिदिन करीब 8 घंटे पुस्तकों और 3 से 4 घंटे डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई की।

संवाद के दौरान राजनांदगांव की अतिथि देवांगन ने बताया कि वह दूसरे प्रयास में सफल हुईं और उनके पिता ने उन्हें लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। भूपेंद्र सिंह ने ऑनलाइन कोचिंग, कवर्धा के आकाश धुर्वे ने लाइब्रेरी में स्व-अध्ययन और भिलाई की हर्षिता ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। अंशिता सिंह के पिता ने भी बेटी की तैयारी से जुड़े अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा जैन शाह, सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र तूरे सहित जनप्रतिनिधि और चिकित्सक उप

