Central Samvad | रायपुर | 20 सितंबर 2026
सब्सिडी वाले रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की बुकिंग के लिए 1 अक्टूबर से आधार से जुड़ा बायोमीट्रिक प्रमाणन जरूरी होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर केवल पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के कारण किसी भी पात्र परिवार को LPG से वंचित नहीं किया जाएगा। जिन ग्राहकों का आधार प्रमाणीकरण पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा प्रमाणन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।बायोमीट्रिक आधार प्रमाणन सिलेंडर की डिलीवरी के समय, वितरक के शोरूम पर या तेल विपणन कंपनियों के मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।

