Central Samvad | रायपुर | 20 सितंबर 2026
विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से देशभर में 100 सप्ताह का नशा-मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत आज देशभर के युवा एकजुट हो रहे हैं। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय संकल्प समारोह 1,067 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।अभियान के दौरान नशा-मुक्ति की शपथ, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन और चर्चाओं के माध्यम से युवाओं तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
इसमें आध्यात्मिक समूहों, प्रमुख व्यापारिक समूहों, कॉलेजों और स्थानीय संगठनों की भागीदारी होगी।यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा-मुक्त भविष्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता के लिए प्रेरित करेगा। अभियान के नए चरण की शुरुआत कल राष्ट्रव्यापी स्तर पर की गई थी।

