विभाग द्वारा साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा, रंगकर्म और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इनमें पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान, दाऊ मंदराजी सम्मान, चक्रधर सम्मान, हबीब तनवीर सम्मान, किशोर साहू सम्मान, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण और डॉ. तीजन बाई राज्य सम्मान प्रमुख हैं।

इसके अलावा लोक नृत्य, पंथी नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोक संगीत, आंचलिक साहित्य तथा अप्रवासी भारतीयों के योगदान के लिए भी सम्मान निर्धारित हैं।आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, आयु, प्रस्तावक का विवरण और उपलब्धियों की जानकारी देनी होगी।
पूर्व में प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के सम्मान और पुरस्कारों का विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। शासकीय सेवा में कार्यरत आवेदकों को सामान्य प्रशासन विभाग का अनुमति पत्र संलग्न करना होगा।इच्छुक पात्र कलाकार, साहित्यकार और सांस्कृतिक कर्मी अपनी प्रविष्टियां आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अक्टूबर 2026 तक पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं।
आवेदन का पता: संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा, द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़।सम्मान की नियमावली और आवेदन का निर्धारित प्रारूप संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।

