उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर
Central Samvad रायपुर, 7 जून 2026
छत्तीसगढ़ की लोक कला और पारंपरिक शिल्प को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा सरगुजा संभाग में “आकार-2026” पारंपरिक शिल्प एवं विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 8 से 14 जून तक उदयपुर और लखनपुर में आयोजित होगा।शिविर में प्रतिभागियों को नृत्य, नाटक, वाद्ययंत्र, चित्रकला, क्ले आर्ट, म्यूरल आर्ट, हस्तकढ़ाई, ड्राई फ्लावर आर्ट, गोदना कला, बांस शिल्प और मृदा शिल्प सहित 14 पारंपरिक कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के अनुभवी कलाकार और कला गुरु प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।संस्कृति मंत्री Rajesh Agrawal के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विलुप्तप्राय लोक कलाओं का संरक्षण और युवाओं में कला के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

