मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Central Samvad 21मई 2026रायपुर

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।उत्तर प्रदेश का बांदा जिला देश का ‘हीट वेव कैपिटल’ बनकर उभरा है, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा लगातार देश के सबसे गर्म शहरों में बना हुआ है। मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दोपहर 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र में भी 2 -3 दिन गर्मी का असर बना रहेगा।मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।


