Central Samvadरायपुर |18 मई
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के उद्योग, व्यापार जगत और 140 करोड़ लोगों का उत्साह भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।नई दिल्ली में ‘भारत व्यापार महोत्सव’ की वेबसाइट लॉन्च करते हुए श्री गोयल ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य बड़ा जरूर है, लेकिन देश की सामूहिक ताकत और मेहनत से इसे हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती।श्री गोयल ने कहा कि ‘भारत व्यापार महोत्सव’ का उद्देश्य स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना और भारतीय उत्पादों तथा सेवाओं को देश और दुनिया के अधिक बाजारों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि भारत लगातार आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है और व्यापार जगत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

