कहा साझा इतिहास, संस्कृति और क्रिकेट ने दोनों देशों को जोड़ा : कई परियोजनाओं और आयुर्वेद केंद्र स्थापना पर बनी सहमति

Central Samvad 9मई 2026,विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों की सराहना की है। त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश तथा कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के एक समारोह में डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और ऐतिहासिक जुड़ाव का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के संबंध साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष और क्रिकेट जैसे विशेष रिश्तों पर आधारित हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के लोगों में पहनावे, खान-पान, परंपराओं और खेलकूद सहित कई क्षेत्रों में समानताएं देखने को मिलती हैं।विदेश मंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। यात्रा के दौरान पर्यटन, सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं और आयुर्वेद केंद्र की स्थापना सहित कई समझौतों पर सहमति बनी।
Input: News On Air

