Central Samvad, रायपुर, 17 नवंबर 2026
अमेरिका के शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में नाचा के वरिष्ठ प्रतिनिधि गणेश कर ने सामुदायिक समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के संगठनों ने भाग लिया।

नाचा शिकागो चैप्टर के अध्यक्ष तेजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर भारतीय महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने नाचा की वैश्विक अध्यक्ष दीपाली सरावगी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिए गए ‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान 2026’ के लिए बधाई दी और सम्मानित किया।

दीपाली सरावगी यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं।कनाडा के टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नाचा कनाडा चैप्टर के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, पारंपरिक कला, चित्रकला और वेशभूषा प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत की गई।

टेन के लंदन स्थित नेहरू सेंटर में ‘द ट्राइबल टेपेस्ट्री 2026’ के माध्यम से नाचा यूके ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। वहीं अमेरिका के ह्यूस्टन में भी जनजातीय गौरव दिवस के साथ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की भावना को साझा किया गया।

यहां हिमांशु थवैत और नंदा तिवारी ने प्रतिनिधित्व किया।नाचा की वैश्विक अध्यक्ष दीपाली सरावगी ने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों द्वारा भारतीय राजनयिक मिशनों के साथ मिलकर जनजातीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि नाचा का उद्देश्य दुनिया भर में बसे छत्तीसगढ़वासियों को एकजुट करना और नई पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास, संस्कृति तथा महान जनजातीय नायकों के योगदान से परिचित कराना है।

