Central Samvad, रायपुर, 24 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कुरुद-जुनवानी-कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती और सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये तथा कोसानाला से कुटेला मार्ग और कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बीएसपी टाउनशिप के रिटेंशन आवास के किराए में 24 गुना वृद्धि के बाद इसे कम कर 6 रुपये मासिक करने का निर्णय लिया गया है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3 हजार निवेशकों को 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये की राशि हस्तांतरित की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, सूर्यघर मुफ्त बिजली, आयुष्मान भारत और श्रमिक कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों और नगरीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

