Central Samvadबिलासपुर, 26 अगस्त 2026।
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नियमित रेल सेवा शुरू होने से बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच यात्रियों का आवागमन अधिक सुगम होगा।यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन प्रत्येक गुरुवार रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी।ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, सिकंदराबाद, रायचूर और गुन्टकल सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। नई रेल सेवा से यात्रियों को बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

