Central Samvad 8 जून 2026
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए अपनाई गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और सीबीएसई को नोटिस जारी किया है।
न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा और न्यायमूर्ति मधु जैन की खंडपीठ ने राष्ट्रीय भारतीय विद्यार्थी संघ की याचिका पर दोनों पक्षों से जवाब मांगा है।याचिका में सीबीएसई की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 जून को निर्धारित की गई है।

