CGBSE 10 वीं-12वीं के नतीजे आज दोपहर घोषित किए जाएंगे

रायपुर, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आज 29 अप्रैल को अपरान्ह 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे।
परिणाम की घोषणा मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर (नवा रायपुर) में कक्ष क्रमांक S -2-12 में घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित आधिकारिक वे बसाइट के होमपेज पर ‘CGBSE Class 10th Result 2026’ या ‘CGBSE Class 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक कर देखें
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छात्रों से कहा है, जो छात्र किसी कारणवश उत्तीर्ण नहीं हो पाएं हैं वे निराश न हो, पुनः तैयारी से परीक्षा में शामिल हों।

