Central Samvadरायपुर, 8 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में गौरीशंकर श्रीवास को नियुक्त किया गया है

वहीं सदस्य के रूप में देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू बनाई गई हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर वेदराम मनहरे तथा सदस्य के रूप में सौरभसिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को दायित्व सौंपा गया है।इसी प्रकार छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद तथा सदस्य नेतराम निषाद, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य सुमन मुथा नियुक्त किए गए हैं।
शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक बनाए गए हैं, जबकि बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य बनाया गया है।इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष के रूप में सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की सदस्य प्रसन्ना अवस्थी नियुक्त की गई हैं।
रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण की भावना के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।

