Central Samvadरायपुर, 27 जुलाई 2026
उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों और प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने के लिए नई सोच और विजन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने सभी जिलों में खेल संघों का गठन, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार और खेलो इंडिया सेंटरों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही निर्माणाधीन खेल अधोसंरचनाओं को समय पर पूरा करने और खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने स्कूलों में नियमित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, गांवों में खेल का माहौल तैयार करने तथा प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों और नई तकनीकों के अनुरूप स्वयं को लगातार अपडेट रखने पर जोर दिया।

