Central Samvad रायपुर 2 नवंबर 2026
बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ सक्रिय है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 160 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित है।

इसके आज आधी रात को नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बुधवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़, केरल, माहे, ओडिशा और कर्नाटक में भी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

