Central Samvadनई दिल्ली, 2 जुलाई 2026
दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) ने आईएसआई प्रायोजित अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए विदेशी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर रहे थे, जो उन्हें उनके पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के एक आरोपी को दिल्ली में धार्मिक स्थलों और पुलिस प्रतिष्ठानों की रेकी करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
इसके अलावा उसे राजधानी में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का भी निर्देश मिला था।दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

