Central Samvadदुर्ग, 30 जून 2026
प्रदेशभर में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुमंजिला भवनों, कोचिंग सेंटरों और विभिन्न संस्थानों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की जांच तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में दुर्ग जिले में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने 40 से अधिक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म और आपातकालीन निकास व्यवस्था में अनियमितताएं एवं कमियां पाई गईं।
अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों को इन खामियों को दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सुरक्षा संबंधी कमियां दूर नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सील भी किया जा सकता है।
प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।

