Central Samvadरायपुर, 1 अगस्त 2026
केंद्र सरकार ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्यों को गति देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) के केंद्रीय हिस्से से 2,117.85 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता जारी करने की मंजूरी दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्वीकृति के बाद यह राशि सात राज्यों को उपलब्ध कराई जाएगी।गृह मंत्रालय के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश को 44.55 करोड़ रुपये, असम को 379.35 करोड़ रुपये, गुजरात को 500 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र को 500 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में दिए जाएंगे।
वहीं हिमाचल प्रदेश को दूसरी किस्त के तहत 193.95 करोड़ रुपये तथा ओडिशा को दूसरी किस्त के रूप में 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। नागालैंड को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली किस्त पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।
केंद्र सरकार ने कहा कि इस अग्रिम सहायता का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को तेज करना है, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक सहायता मिल सके।

