Central Samvadरायपुर, 1 अगस्त 2026
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की जान गई।

मुख्यमंत्री ने इस कायराना घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

