Central Samvadरायपुर, 4 अगस्त 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के सचिवों सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नवीन सिकल सेल इंस्टीट्यूट, छात्र-छात्राओं के हॉस्टल तथा स्टाफ आवासीय भवन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि सभी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

