
Central Samvad रायपुर 13 मई 2026
संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अमेरिका के स्मिथसोनियन राष्ट्रीय एशियाई कला संग्रहालय से तीन भारतीय प्राचीन वस्तुओं की वापसी , भारत की चोरी हुई सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि देश की वह धरोहर, जिसे अनैतिक तरीकों से विदेश ले जाया गया था, अब वापस लाई जा रही है।
एंटीक्विटीज की पहचान, वापसी की प्रक्रिया भी शुरू
श्री शेखावत ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से ऐतिहासिक एंटीक्विटीज को भारत वापस लाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया से 11 और अमेरिका से 3 प्राचीन मूर्तियां भारत लाई गई हैं।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 657 एंटीक्विटीज की पहचान कर अमेरिका के साथ चर्चा की गई है। अमेरिकी एजेंसियों ने इन वस्तुओं को भारत के दूतावास को सौंप दिया है और इन्हें भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

