Central Samvad रायपुर 6 जून 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव बेहद मजबूत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जबकि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही।दमण में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को और अधिक स्पष्ट कर दिया है।प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
आज भारत दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए हरित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।इससे पहले सूरत में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि देश की कुल 250 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में गुजरात का योगदान 50 गीगावाट है।

