Central Samvad रायपुर, 05 जून 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के पंजीयन नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नई अधिसूचना के तहत अब श्रम पहचान संख्या (LIN) का पंजीयन प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन के 24 घंटे के भीतर जारी किया जाएगा।श्रम विभाग द्वारा किए गए संशोधन 3 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत आवेदन, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रमाणपत्र स्व-घोषणा आधारित और सिस्टम से स्वतः जारी होगा, जिसके लिए किसी भौतिक हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी।
सरकार के अनुसार इस व्यवस्था से पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनेगी। साथ ही दस्तावेजों का डिजिटलीकरण होने से रिकॉर्ड प्रबंधन और निगरानी भी आसान होगी। प्रमाणपत्र में किसी प्रकार के संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा और संशोधित प्रमाणपत्र भी 24 घंटे के भीतर जारी किया जाएगा।

