Central Samvad,15 नवंबर 2026
जलवायु संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण कम करने के संदेश के साथ भारत ने तुर्किये के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन COP-31 में ‘फिट इंडिया-संडेज ऑन साइकिल’ पहल को वैश्विक स्तर पर अपनाने का आह्वान किया।

भारत ने सभी देशों से अगले 12 महीनों में कम से कम एक सामुदायिक साइकिल यात्रा आयोजित करने की अपील की।केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू की गई यह निःशुल्क साप्ताहिक पहल प्रत्येक रविवार आयोजित होती है।

अब तक देश के 30 हजार से अधिक स्थानों पर लगभग 37 लाख लोग इससे जुड़ चुके हैं। विश्व साइकिल दिवस पर एक लाख प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इसमें लगभग चार लाख लोगों ने भाग लिया।

इनपुट -PIB

