Central Samvad रायपुर, 11 अक्टूबर 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। रांची में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया था।

इसके साथ ही श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई है।दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रन के लक्ष्य को एक ओवर से अधिक शेष रहते हासिल कर लिया था। आज के मैच में दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी।

