Central Samvad रायपुर, 10 अक्टूबर 2026
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इंस्पायर मानक योजना के तहत चयनित छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विद्यार्थियों को अपने नए विचारों पर काम करने और आविष्कारों को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगभग 80 हजार नवाचारी विचार सामने आए हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका की सराहना की।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, ज्ञान और सोच महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को नए प्रयोग करने और अपनी गलतियों से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के तहत जापान जाकर सीखने का अवसर प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के पांच विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।इंस्पायर मानक योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित है।

इसके तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के चयनित विद्यार्थियों को मौलिक विचारों पर आधारित प्रोजेक्ट या मॉडल विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

