Central Samvad, 14 नवंबर 2026
भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है। यह ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी तथा लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार और अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। रास्ते में जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम स्टेशनों पर ठहराव होगा।
हराव होगा।इस रेल सेवा से भारत और नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन आसान होगा।

