Central Samvadरायपुर, 11 जुलाई 2026
रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 20 नई सीटों की बढ़ोतरी को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज की कुल एमबीबीएस सीटें 230 से बढ़कर 250 हो जाएंगी।वर्ष 1963 में 60 सीटों के साथ स्थापित जेएनएम मेडिकल कॉलेज ने समय-समय पर अपनी प्रवेश क्षमता में लगातार विस्तार किया है। वर्ष 2009 में सीटें 150, वर्ष 2019 में 180, वर्ष 2023 में 230 और अब 250 तक पहुंच गई हैं।
इस बढ़ोतरी से प्रदेश के अधिक विद्यार्थियों को राज्य में ही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मेडिकल सीटों में वृद्धि से चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी और प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

