Central Samvadरायपुर, 11 जुलाई 2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया।

उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं और अध्ययन सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी मंत्री ने सराहना की

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


