Central Samvad नई दिल्ली 22जुलाई 2026
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गंभीर विषय है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतीत में कई राज्यों में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, इसलिए इस मुद्दे पर सभी दलों को मिलकर समाधान तलाशना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सर्वोपरि है और मजबूत नीति बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि विपक्ष की भी है।
नड्डा ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने के बजाय रचनात्मक सहयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदर्शन कर रहे छात्रों और संगठनों से बातचीत के लिए तैयार है और जब भी वे चाहेंगे, संवाद किया जाएगा।

