Central Samvadरायपुर 22जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक आयोजन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को नई दिशा देंगे।

इससे निवेश, नवाचार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार से जुड़ने और नई तकनीकों को अपनाने का लाभ मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह आयोजन देशभर के उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और तकनीकी संस्थानों को एक मंच पर लाएगा। इससे व्यापार विस्तार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी।

