Central Samvadरायपुर, 16 जून 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ट्री मैन श्री संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।

राज्यपाल श्री डेका ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती के विस्तार, उत्पादन वृद्धि और प्रभावी मार्केटिंग के प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

