आईसीयू में लगी आग, कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया गया शिफ्ट
Central Samvad 4 जून 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में बुधवार रात हुई।पुलिस के अनुसार आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में लगी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

घटना के समय आईसीयू में 13 से 15 मरीज भर्ती थे।आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार जारी है।
मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

