दुनियाभर से जुटे खिलाड़ी और योग प्रेमी, योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल बनाने की पहल
Central Samvad 4 जून 2026
गुजरात के अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन वैश्विक खेल जगत में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों से योग प्रेमी और खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं।
वर्ल्ड योगासन के तत्वावधान में योगासन भारत द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्देश्य योग को विश्व स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिताओं में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त करना है। इसके साथ ही योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को वर्चुअल माध्यम से इस आयोजन में शामिल होकर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देंगे।

इस बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नियमित योग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

