मौसम विभाग ने केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, कई राज्यों में भी भारी वर्षा का अनुमान
Central Samvad 4 जून 2026
मौसम विभाग ने केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि कर दी है। इस वर्ष मानसून सामान्य तिथि से तीन दिन देरी से पहुंचा है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के आसपास पहुंचता है।मौसम विभाग के अनुसार, 9 जून तक केरल और माहे के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार वर्षा हो रही है। केरल के छह जिलों में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।विभाग ने बताया कि केरल के कई क्षेत्रों में रात से अब तक लगभग पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही राज्य में वर्षा की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

।।।मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अगले दो से तीन दिनों तक भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
i

