Central Samvad रायपुर 18जून
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों का आकलन करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की गई।शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में ईमानदारी, पारदर्शिता और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखा जाए।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुनर्परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की तैयारियों, निगरानी तंत्र और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर भी चर्चा की गई। धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

