देश-विदेश के 5,454 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
Central Samvad रायपुर, 21जून 2026
स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार देश के 5,440 और विदेश के 14 परीक्षा केंद्रों पर 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई। 10 हजार से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सिग्नल जैमर और दो स्तरीय सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई थी। निगरानी के लिए देशभर में कंट्रोल और कमांड सेंटर स्थापित किए गए थे।
एनटीए ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारतीय वायुसेना, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों का सहयोग लिया गया। देशभर में लगभग सात लाख पुलिसकर्मी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी परीक्षा प्रक्रिया में तैनात रहे।
स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार देश के 5,440 और विदेश के 14 परीक्षा केंद्रों पर 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई। 10 हजार से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सिग्नल जैमर और दो स्तरीय सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई थी। निगरानी के लिए देशभर में कंट्रोल और कमांड सेंटर स्थापित किए गए थे।एनटीए ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारतीय वायुसेना, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों का सहयोग लिया गया। देशभर में लगभग सात लाख पुलिसकर्मी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी परीक्षा प्रक्रिया में तैनात रहे।

