Central Samvadरायपुर, 31 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय किर्गिस्तान दौरे पर राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर किर्गिस्तान के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमलियेव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक किर्गिज़ नृत्य की प्रस्तुति भी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। दौरे के पहले दिन वे एससीओ के सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री एक सितंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत सुरक्षा, संपर्क और अवसरों पर आधारित क्षेत्र के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए एससीओ देशों के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र के लिए सामूहिक प्रयास पर भी जोर दिया।शिखर सम्मेलन का विषय “एससीओ के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर एक साथ” है।
सम्मेलन में आतंकवाद विरोधी अभियान, क्षेत्रीय स्थिरता और सीमा पार खतरों से निपटने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

