Central Samvadरायपुर, 31 अगस्त 2026
रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने नंदनवन पुनर्विकास परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया।परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। इसके तहत बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित करने के साथ बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।पर्यटकों की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जन-सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
बैठक में अधिकारियों को परियोजना को बेहतर तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।

