Central Samvad रायपुर 12 सितंबर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से मुलाकात की।

ईरान के राष्ट्रपति ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर हैं।इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों के साथ समुद्री मार्गों से आवागमन और व्यापार की स्वतंत्रता तथा नाविकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

