Central Samvad रायपुर 12 सितंबर 2026
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कल तक तेज बारिश की संभावना है।

ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कराईकल, विदर्भ, बिहार, राजस्थान तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कल तक आंधी-तूफान और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। दिल्ली में आज शाम हल्की बारिश होने का अनुमान है।

